PostNxt - Breaking News
Advertisement

PM मोदी आ रहे हैं झारखंड, जानिए किस लिए

postnxt

postnxt

Oct 24, 2023 · 10:43 AM
Share:
Advertisement

*पीएम मोदी का झारखंड दौरा, जानिए कहां आएंगे मोदी*

रांची : काफी दिनों के बाद झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बना है. सूत्रों के अनुसार 15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी झारखंड आएंगे.उनका एकदिवसीय कार्यक्रम तय किया गया है. खूंटी जिले का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भारत सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है.पिछले 2 वर्षों से इस दिवस को मनाया जा रहा है.15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा यानी धरती आबा की जयंती है. इसी दिन झारखंड राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है. उल्लेखनीय है कि जन्म जयंती के मौके पर विशेष तौर पर झारखंड में सरकार के स्तर से बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकदिवसीय झारखंड दौरा पर आकर खूंटी जिले के उलिहातू जाएंगे.उलिहातू भगवान बिरसा मुंडा का जन्म स्थल है. झारखंड के लिए भगवान बिरसा मुंडा काफी आदरणीय रहे हैं. यहां पर उन्हें भगवान का दर्जा प्राप्त है. इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर भी भगवान बिरसा मुंडा पूज्य माने जाते हैं.
उल्लेखनीय है कि खूंटी जिले के उलिहातू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम आयोजित होगा. सूत्रों के अनुसार वे यहां स्टेडियम में आयोजित एक सभा को भी संबोधित करेंगे. पार्टी के नेताओं को इस संबंध में जानकारी दी गई है.

Found this article helpful? Share it:

Share: