PostNxt - Breaking News
Advertisement

सरला बिरला विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी वर्कशॉप आयोजित

postnxt

postnxt

Oct 18, 2025 · 7:09 AM
Share:
सरला बिरला विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी वर्कशॉप आयोजित
Advertisement

 

एसबीयू में फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन

– पत्रकारिता जगत की कई प्रमुख शख्सियत यहाँ के छात्रो का मार्गदर्शन कर चुकी है।

रांची: प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU ) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा शुक्रवार को फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आई-नेक्स्ट समाचार पत्र, रांची के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट पिंटू दुबे ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक जानकारी दी। कार्यशाला में विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान फोटोग्राफी की तकनीकी बारीकियों और कलात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही परिसर में एक प्रायोगिक सत्र का भी आयोजन किया गया। सत्र में विद्यार्थियों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय का पत्रकारिता विभाग समय-समय पर इस तरह के सत्र आयोजित करता रहता है ताकि छात्र-छात्राओं को पत्रकारिता से जुड़े सम्यक विषयों की व्यवहारिक जानकारी मिल सके। पत्रकारिता जगत के कई प्रमुख चेहरे विश्वविद्यालय के छात्रों का मार्गदर्शन कर चुके है।

इस मौके पर विभाग के डीन  अजय कुमार, विभागाध्यक्ष  सुधीर कुमार, डॉ. नंदिनी सिन्हा एवं  अजय कुकरेती उपस्थित रहे। शिक्षकगणों ने विषय से संबंधित रचनात्मकता एवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्ति हेतु विद्यार्थियों को इस तरह की कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक,  कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यशाला के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: