PostNxt - Breaking News
Advertisement

पंचायत सेवक सुखलाल महतो की मौत ने छोड़े कई सवाल, जानिए

postnxt

postnxt

Jun 16, 2025 · 12:06 PM
Share:
पंचायत सेवक सुखलाल महतो की मौत ने छोड़े कई सवाल, जानिए
Advertisement

*पंचायत सचिव सुखलाल महतो की मौत ने छोड़े कई सवाल,सरकार क्या कर रही है जानिए*

गिरिडीह : जिले के प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिव सुखलाल महतो ने मौत को गले लगा लिया। जहर खाकर उसने जान दे दी। शुक्रवार की दोपहर सुखलाल महतो ने अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया था। वे पिछले 4 माह से प्रताड़ना झेल रहे थे। इस मामले की जांच शुरू हो गई है। सरिया बगोदर के अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने कहा कि डुमरी के बलथरिया के पंचायत सेवक सुखलाल महतो ने शुक्रवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास ब्लॉक ऑफिस परिसर में किया था।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रिम्स में उनकी मौत होगी।

इस मामले में उपायुक्त के द्वारा इसकी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि योजना में कुछ गड़बड़ी को लेकर उन पर दबाव डाला जा रहा था सुखलाल महतो को नियम से अलग करने के लिए बातें किया जा रहा था। सुखलाल महतो ऐसा नहीं करना चाहते थे लेकिन उन पर हर तरफ से दबाव डाला जा रहा था।

सुखलाल महतो ने अपने ऊपर प्रताड़ना करने वालों का जिक्र किया है।डुमरी के वीडियो रोजगार सेवक प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और बलथरिया पंचायत के मुखिया पति पर प्रताड़ना का आरोप लगा है।सुखलाल महतो की मौत से पूरे परिवार में मातम है। सुखलाल महतो की तीन बेटी और एक बेटा है।सुखलाल महतो के परिवार के लोगों ने कहा कि पिछले तीन-चार महीने से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। यानी सुखलाल महतो को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था। इधर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने पूरे मामले की जानकारी दी है।

Found this article helpful? Share it:

Share: