PostNxt - Breaking News
Advertisement

पलामू: स्कूल में कलश यात्रा में भाग लेने वाले छात्रों को हेड मास्टर ने दी सजा

postnxt

postnxt

Aug 30, 2023 · 4:15 PM
Share:
पलामू: स्कूल में कलश यात्रा में भाग लेने वाले छात्रों को हेड मास्टर ने दी सजा
Advertisement

रांची: झारखंड के पलामू में सावन की सोमवारी के मौके पर कलश यात्रा में भाग लेने के कारण विद्यालय से अनुपस्थित छात्रों को प्रधानाचार्य ने कथित रूप से बुरी तरह से पीटा है.यह आरोप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लगाया है.साथ ही हिंदू धर्म के ऊपर अवांछित टिप्पणी का भी उन्होंने उल्लेख किया है.

भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स यानी ट्विटर पर उल्लेख करते हुए राज्य के विद्यालयों में कभी तिलक लगाने, कलवा बांधने या मेहंदी लगाने के नाम पर छात्र-छात्राओं को प्रताड़ित करने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.ऐसा प्रतीत होता है, किसी खास उद्देश्य के लिए राज्य के शिक्षण संस्थान दुर्भावना से प्रेरित होकर हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं . उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए जो हिंदू धर्म के प्रति दुर्भावना रखते हैं.उधर,भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने भी इस घटना के निंदा करते हुए कहा कि ऐसे प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए.

Found this article helpful? Share it:

Share: