PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड सरकार की नई पहल: क्रिएटिव रील बनाकर जीतें 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

postnxt

postnxt

Apr 07, 2025 · 6:10 PM
Share:
झारखंड सरकार की नई पहल: क्रिएटिव रील बनाकर जीतें 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
Advertisement

रांची: झारखंड सरकार ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है, जिसमें राज्य की खूबसूरती और संस्कृति पर क्रिएटिव रील बनाने पर 10 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि जीतने का मौका मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य झारखंड के 528 पर्यटन स्थलों को प्रमोट करना और ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है।

सरकार की तरफ से रील बनाने वालों को झारखंड पर्यटन विकास निगम (JTDCL) के होटलों में दो दिन की मुफ्त ठहरने की सुविधा भी दी जाएगी। इसके साथ ही, पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए यात्रा साधनों की सुविधा और वन विभाग तथा इको टूरिज्म टीम का पूरा सहयोग भी मिलेगा।

हालांकि, रील में सकारात्मक और सत्य जानकारी होनी चाहिए। भ्रामक, नकारात्मक या झूठी जानकारी देने पर कार्रवाई की जा सकती है। रील को नई, क्रिएटिव और ऑथेंटिक होना अनिवार्य है।

यहां बना सकते हैं रील:

✳️ नेतरहाट की पहाड़ियां
✳️ हजारीबाग नेशनल पार्क
✳️ बेतला नेशनल पार्क
✳️ देवघर का वैद्यनाथ धाम और त्रिकुटा पर्वत
✳️ रजरप्पा, पारसनाथ, मलूटी मंदिर, लुगु बुरु, मैक्लुस्कीगंज
✳️ आदिवासी त्योहार जैसे सरहुल, करमा और सोहराई

यह पहल राज्य की पर्यटन क्षमता को उजागर करने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों को भी रोजगार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Found this article helpful? Share it:

Share: