रांची- झारखंड के हेमंत सरकार बेहतर काम करने का प्रयास कर रही है.मंत्रियों को वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट के हिसाब से खर्च और आमदनी को ठीक-ठाक रखने की चुनौती है.इसके लिए सभी मंत्री बारी-बारी से अपने विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं.सोमवार को श्रम विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव अपने विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे.वरीय अधिकारियों के साथ उनकी समीक्षा बैठक निश्चित है.

इसके अलावा जल संसाधन और अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने भी अपने विभाग की समीक्षा बैठक रखी है.
राज्य सचिवालय में वरीय अधिकारियों के साथ वर्तमान वित्तीय वर्ष में योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली जाएगी.इसके अलावा वर्तमान वित्तीय वर्ष में शेष बचे समय में अधिक से अधिक काम हो इसका भी निर्देश दिया जाएगा.

