PostNxt - Breaking News
Advertisement

खुर्दा रोड मंडल: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, जानिए

postnxt

postnxt

Aug 12, 2023 · 12:24 PM
Share:
खुर्दा रोड मंडल: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, जानिए
Advertisement

रांची: ट्रेन रूट में बदलाव की यह खबर महत्वपूर्ण है. खुर्दा रोड मंडल के अंतर्गत कटक एवं कंदरपुर स्टेशन के बीच विकास कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से निम्नांकित ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी .

1. ट्रेन संख्या 18451 हटिया – पूरी एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/08/2023 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 13/08/2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राज आंठगड़ – राधाकिशोरपुर – नराज मार्थापुर – बारंग होकर चलेगी .मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का नराज मार्थापुर स्टेशन पर ठहराव होगा .

2. ट्रेन संख्या 18452 पूरी – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 12/08/2023 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 14/08/2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बारंग – नराज मार्थापुर – राधाकिशोरपुर – राज आंठगड़ होकर चलेगी . मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का नराज मार्थापुर स्टेशन पर ठहराव होगा .

3. ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/08/2023 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 13/08/2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राज आंठगड़ – राधाकिशोरपुर – नराज मार्थापुर – बारंग होकर चलेगी . मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का नराज मार्थापुर स्टेशन पर ठहराव होगा .

4. ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर – धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रा प्रारंभ दिनांक 12/08/2023 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 14/08/2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बारंग – नराज मार्थापुर – राधाकिशोरपुर – राज आंठगड़ होकर चलेगी . मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का नराज मार्थापुर स्टेशन पर ठहराव होगा.

इन रेल मार्गों से सफर करने वाले यात्रियों को इस बदलाव पर ध्यान देना चाहिए.

Found this article helpful? Share it:

Share: