PostNxt - Breaking News
Advertisement

K Ravikumar को चुनाव आयोग सम्मानित करेगा

postnxt

postnxt

Jan 22, 2025 · 8:59 AM
Share:
K Ravikumar को चुनाव आयोग सम्मानित करेगा
Advertisement

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव हाल ही में संपन्न हुआ है. उससे पहले लोकसभा चुनाव भी हुआ. झारखंड में संपन्न हुए दोनों चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए. झारखंड में चुनाव की बेहतरीन व्यवस्था के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को सम्मानित करने का निर्णय लिया है.

हाल ही में जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव हुए हैं. वहां भी चुनाव की अच्छी व्यवस्था की गई थी. वैसे तो हरियाणा में भी विधानसभा का चुनाव हुआ. भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड के अलावा महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है.

भारत निर्वाचन आयोग 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इन अधिकारियों को सम्मानित करेगा.

Found this article helpful? Share it:

Share: