PostNxt - Breaking News
Advertisement

JSSC क्लर्क भर्ती 2026: 836 लिपिक पदों की नियुक्ति प्रक्रिया फिलहाल स्थगित, नई नियमावली से होगी बहाली

@karishma

@karishma

Jul 31, 2026 · 6:39 PM
Share:
JSSC क्लर्क भर्ती 2026: 836 लिपिक पदों की नियुक्ति प्रक्रिया फिलहाल स्थगित, नई नियमावली से होगी बहाली
Advertisement

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के माध्यम से होने वाली 836 लिपिक (क्लर्क) पदों की भर्ती प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है। राज्य सरकार ने नई लिपिकीय नियुक्ति नियमावली लागू करने का फैसला लिया है, जिसके बाद संबंधित विभागों ने आयोग को भेजी गई अधियाचनाएं (रिक्विजिशन) वापस ले ली हैं।

जानकारी के मुताबिक, नगर विकास एवं आवास विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने JSSC को भेजे गए भर्ती प्रस्ताव वापस ले लिए हैं। इसके साथ ही आयोग को इन पदों पर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया फिलहाल नहीं बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

इन पदों के लिए JSSC ने वर्ष 2023 और 2024 में भर्ती विज्ञापन जारी किए थे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन भी किया था और परीक्षा की तैयारी चल रही थी। लेकिन नई भर्ती नियमावली लागू होने के कारण सरकार ने पूरी प्रक्रिया को रोकने का फैसला किया है।

सरकार का कहना है कि अब नई नियमावली के अनुसार सभी संबंधित विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों में खाली पदों का एक साथ आकलन किया जाएगा। इसके बाद समेकित अधियाचना JSSC को भेजी जाएगी, ताकि एक नई और व्यवस्थित भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके।

सूत्रों के अनुसार, नई अधियाचना में 836 से अधिक पद शामिल किए जा सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो पहले की तुलना में अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिल सकता है।

हालांकि, सरकार या JSSC की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि नई अधियाचना कब भेजी जाएगी, भर्ती प्रक्रिया दोबारा कब शुरू होगी और परीक्षा की संभावित तिथि क्या होगी। ऐसे में हजारों उम्मीदवारों को अब सरकार और आयोग की अगली आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। तब तक अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी जारी रखने की सलाह दी जा रही है, ताकि नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही वे पूरी तरह तैयार रहें।

Found this article helpful? Share it:

Share: