PostNxt - Breaking News
Advertisement

JSSC मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज, कई घायल

postnxt

postnxt

Jan 31, 2024 · 5:58 PM
Share:
Advertisement

रांची – झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज किया गया है. इस लाठी चार्ज में कई लोग घायल हुए हैं.उल्लेखनीय है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर अभ्यर्थी काफी आक्रोशित हैं.इसका विरोध प्रदर्शन करने के लिए ये सभी जेएसएससी मुख्यालय गए हुए थे वहीं पर लाठी चार्ज किया गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सरकार एक तो नौकरी नहीं दे रही है दूसरे उसके बदले छात्र अभ्यर्थियों पर जुल्म ढा रही है.उन्हें लाठी डंडे से पीटा जा रहा है.भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने भी पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठी चार्ज की निंदा की है और कहा है कि राज्य की हेमंत सरकार युवाओं के भविष्य को खराब कर रही है.मेहनत करने वाले छात्र अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं.सरकार नौकरी के बदले उन्हें लाठी दे रही है.

Found this article helpful? Share it:

Share: