PostNxt - Breaking News
Advertisement

JPSC की सिविल सेवा परीक्षा के बारे में नई जानकारी जानिए

postnxt

postnxt

Mar 17, 2024 · 12:11 PM
Share:
Advertisement

रांची- झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पूरे प्रदेश के 834 केंटो पर हो रहा है.राज्य सरकार की 342 पदों पर नियुक्ति के लिए यह प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई है.सिविल सेवा की तीन बैच की परीक्षा है.जानकारी के अनुसार 3.50 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.झारखंड लोक सेवा आयोग ने बहुत कम समय में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया है .अभ्यर्थियों के अनुसार उन्हें तैयारी करने का कम समय मिला है .इधर चतरा के उपेंद्र प्रसाद वर्मा कॉलेज से खबर आई है.इसके हिसाब से अभ्यर्थियों का आरोप है कि पेपर लीक कराए गए हैं .कॉलेज प्रबंधन पर यह आरोप लगाया गया है.उधर कॉलेज प्रबंधन ने इस कथित रूप से पेपर लीक के आरोप को खारिज किया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: