PostNxt - Breaking News
Advertisement

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड भाजपा के नेताओं की लगी ड्यूटी

postnxt

postnxt

Aug 27, 2023 · 8:05 AM
Share:
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड भाजपा के नेताओं की लगी ड्यूटी
Advertisement

रांची – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा के चुनाव इस साल होने वाले हैं. इंच विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल तैयारी में पूरी ताकत से लगे हैं. वैसे अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन तैयारी इसी तरह से की जा रही है.
झारखंड भाजपा के भी कई नेताओं को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा है.विभिन्न नेताओं को अलग-अलग संभाग में ड्यूटी पर लगाया गया है. झारखंड भाजपा के प्रभारी और सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई को रीवा संभाग का दायित्व दिया गया है.भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश शहडोल संभाग में लगाए गए हैं. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को बस्तर संभाग में लगाया गया है. विधायक अनंत ओझा को छत्तीसगढ़ के सरगुजा वाले क्षेत्र में तैनात किया गया है.
जब भी किसी राज्य में चुनाव होता है तो वहां चुनाव प्रबंधन में सहयोग करने के लिए दूसरे राज्य के नेता और कार्यकर्ता जाते हैं.इसलिए विधानसभा चुनाव तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ये भाजपा नेता जाकर चुनाव प्रबंधन में अपना योगदान देंगे.
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को राजस्थान में तीन दिन के प्रवास पर लगाया गया है. प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा है कि चुनाव प्रबंधन कार्य में सहयोग के लिए दूसरे राज्यों से भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को काम में लगाया जाता है. वे स्थानीय कार्यकर्ताओं को मदद पहुंचाते हैं. जब झारखंड में विधानसभा चुनाव होता है तो दूसरे राज्यों से भी नेता और कार्यकर्ता प्रवास पर आते हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: