PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से,SIR के खिलाफ आएगा प्रस्ताव

postnxt

postnxt

Aug 01, 2025 · 8:12 AM
Share:
Advertisement

रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सात अगस्त तक यह सत्र चलेगा। इसमें कुछ विधेयक भी पेश किए जाएंगे। झारखंड विधानसभा में चार अगस्त को प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर लगभग 3500 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश कर सकते हैं।

झारखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष 4 अगस्त को एस आई आर के खिलाफ प्रस्ताव लाएगा। सदन से इसे पारित कर इसे केंद्र के पास भेजा जाएगा। गुरुवार शाम सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अध्यक्षता की।

इस बैठक में सत्ता पक्ष के सभी विधायक शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एस आई आर के संबंध में विधायकों की ओर से सुझाव आए हैं।सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है।

Found this article helpful? Share it:

Share: