हजारीबाग: निर्दलीय विधायक अमित यादव भाजपा के मंच पर पहुंच गए. दरअसल मेंबर कथा विधानसभा क्षेत्र में बाबूलाल मरांडी की जनसभा थी. संकल्प यात्रा के दौरान जनसभा पहले से निर्धारित.
निर्दलीय विधायक अमित यादव भाजपा के मंच पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सम्मानित किया और उनका अभिवादन किया. 2019 में अमित यादव का टिकट भाजपा ने ही काट दिया था. दूसरे को टिकट दिए जाने से नाराज अमित यादव ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. अमित यादव के इस कदम से भाजपा के क्षेत्र के नेता प्रकट करता हूं अलग-अलग चर्चा चल रही है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि अगला विधानसभा चुनाव अमित यादव भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे.इससे स्थानीय स्तर पर अगले विधानसभा चुनाव में टिकट की चाहत रखने वालों को झटका लगा है.
निर्दलीय विधायक अमित यादव बाबूलाल को सम्मानित करने पहुंचे, भाजपा का मंच साझा किया
postnxt
Sep 05, 2023 · 4:42 PM

Advertisement
