PostNxt - Breaking News
Advertisement

हेमंत सोरेन को झारखंड की जनता को देना ही होगा घोटालों से संबधित एक एक सवालों का जवाब – बाबूलाल मरांडी

postnxt

postnxt

Sep 05, 2023 · 3:27 PM
Share:
हेमंत सोरेन को झारखंड की जनता को देना ही होगा घोटालों से संबधित एक एक सवालों का जवाब – बाबूलाल मरांडी
Advertisement

हजारीबाग: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हजारीबाग में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला किया.उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने गुजरे तीन सालों में घोटालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.घोटाला करना, घोटालेबाजों को बचाना, घोटाले में हिस्सा लेना, दलाल माफ़ियाओं के सहारे पैसे कमाना ही इस सरकार का काम रह गया है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर अगर 06 मई, 2021 को केंद्रीय जाँच एजेंसी ED की कार्रवाई मनरेगा मामले में शुरू नहीं हुई होती, पूजा सिंघल समेत कई लोग पकड़े नहीं जाते, नोटों का भंडार नहीं पकड़ाता तो राज्य को हेमंत सोरेन आज घोटाले के मामले में कहाँ पहुँचा देते,यह सहज समझा जा सकता है. उन्होंने एक विषय की जानकारी देते हुए कहा कि हाइकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई मनरेगा घोटाले की जांच आगे बढ़ी तो रोज़ एक नए घोटाले उजागर होने लगे और यह घोटाला उजागर होने का सिलसिला जिस तरह सामने आ रहा है.उससे लगता है कि आगे और जांच होगी तो न जाने और कितने नये घोटाले उजागर होंगे.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां जो भी घोटाले पकड़ रही हैं ,उसके बारे में राज्य सरकार को लगातार सूचित कर वैसे मामलों में कार्रवाई का अनुरोध करती रही हैं जिन पर राज्य सरकार को अपने स्तर से भी कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन आश्चर्यजनक तरीक़े से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केन्द्रीय एजेंसी की सप्रमाणिक सूचना पर कोई विधि सम्मत कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.उल्टे यह सरकार कथित रूप से घोटालेबाज़ों को जेल से लेकर बाहर तक, मंहगे वकील रखकर रांची से लेकर दिल्ली तक मदद कर घोटाले पर पर्दा डालने और घोटालेबाज़ों को बचाने का प्रयास कर रही है. इसका जवाब तो देना ही पड़ेगा. यह सवाल अब तो झारखंड के पढ़े लिखे युवा ही नहीं, गांव देहात के चौक-चौराहे पर भी लोग पूछने लगे हैं. हेमंत सोरेन को इन सवालों का जवाब झारखंड की जनता को देना ही होगा

Found this article helpful? Share it:

Share: