PostNxt - Breaking News
Advertisement

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे गुरु जी के पैतृक गांव,दी श्रद्धांजलि

postnxt

postnxt

Aug 07, 2025 · 11:46 PM
Share:
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे गुरु जी के पैतृक गांव,दी श्रद्धांजलि
Advertisement

 

रामगढ़ : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गाँव नेमरा (रामगढ़ जिला) पहुँचे। उन्होंने वहाँ पहुँचकर दिवंगत शिबू सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों को ढाँढस बंधाया। उन्होंने ग्रामवासियों से भी मुलाक़ात कर दुःख की इस घड़ी में सहभागी बने।

 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि वे और दिशोम गुरु शिबू सोरेन लोकसभा में लंबे समय तक साथ कार्य किए, जिससे वे उन्हें निकट से जानते और समझते थे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन जनजातीय अस्मिता, अधिकार और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा है। वे जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे तथा सदैव समाज को जागरूक करने हेतु प्रयासरत रहते थे।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि दिशोम गुरु का निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

Found this article helpful? Share it:

Share: