PostNxt - Breaking News
Advertisement

नहाने गए चार छात्र मयूराक्षी नदी में डूबे, क्षेत्र में मातम

postnxt

postnxt

Aug 29, 2025 · 10:04 AM
Share:
नहाने गए चार छात्र मयूराक्षी नदी में डूबे, क्षेत्र में मातम
Advertisement

दुमका: झारखंड की उप राजधानी दुमका जिले से यह बड़ी खबर है। यहां एक बड़ा हादसा हुआ है।जिले के जामा थाना क्षेत्र में मयूराक्षी नदी में नहाने गए चार छात्र डूब गए।इसकी सूचना पुलिस को दी गई।इनमें से एक छात्र कृष्ण सिंह का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया है। तीनों छात्र की तलाश की जा रही है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं।घटनास्थल से सामान बरामद किए गए हैं।चार मोबाइल और चार लड़कों के कपड़े पुलिस ने बरामद किया है।

मालूम हो कि कल शाम घर से निकले थे छात्र

दरअसल, दुमका शहर के रहने वाले ये चार दोस्त कल शाम घर से निकले थे और घर नहीं पहुंचे।रात में परिवार वालों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।इधर देर रात जामा थाना के हरिपुर गांव के लोगों ने देखा कि कुछ लड़कों के कपड़े नदी के किनारे रखे हुए हैं पर वे गायब हैं।अनहोनी की आशंका से उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। क्षेत्र में मातम पसर गया है।वे नदी किनारे पहुंचे।फिलहाल शहर के बक्शी बांध इलाके के रहने वाले कृष्ण सिंह (उम्र 17) वर्ष जो स्थानीय जिला स्कूल में 12वीं का छात्र है उसका शव बरामद किया गया है। हम आपको बता दें कि जिन छात्रों के लापता होने की बात कही जा रही है उनके नाम आर्यन कुमार, कृष और आर्यन है।

नदी में अत्यधिक पानी होने की वजह से हो रही है परेशानी

 

मालूम हो कि पिछले दो महीने से लगातार बारिश की वजह से मयूराक्षी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। लगभग 20 फीट पानी नदी में बताई जा रही है।इस वजह से अन्य छात्रों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है।

 

पहले भी 2016 में यहीं डूबे थे छह छात्र

 

हम आपको बता दें कि मयूराक्षी नदी में जिस जगह यह हादसा हुआ है,उसे लोग स्थानीय भाषा में मिनी गोवा कहते हैं। क्योंकि पूरे वर्ष यहां काफी पानी रहता है‌। इसी जगह पर वर्ष 2016 में स्नान करने गए छह छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी। उनमें से पांच का तो शव बरामद किया गया था। पर आज तक एक छात्र की डेड बॉडी मिल नहीं पाई थी। इस तरह से यह दूसरा अवसर है जब मयूराक्षी नदी में इतना बड़ा हादसा हुआ है।

एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने की पुष्टि

इस पूरे मामले पर दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने जानकारी दी कि रात में ही इस हादसे की सूचना मिली। उसके बाद से छात्रों की खोजबीन की जा रही है। गोताखोरों की और टीम बुलाई गई है, जिसे जल्द नदी में उतारा जाएगा

Found this article helpful? Share it:

Share: