PostNxt - Breaking News
Advertisement

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

postnxt

postnxt

Feb 01, 2026 · 3:49 PM
Share:
रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।
Advertisement

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में दो बसों में अचानक आग लगने की वजह से अफरा तफरी मच गई। आज रविवार की दोपहर अचानक खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी दो बसों से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें बेहद तेज हो गईं और आसपास खड़ी 4 और बसों को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलती गई।एक साथ 6 से बसों में आग लगने की वजह से मौके पर हड़कंप मच गया।कुल छह बसों में आग लगी है।

आग लगने के बाद बसों में मौजूद ड्राइवर और खलासी अपनी-अपनी बसों को सुरक्षित स्थानों पर लगाने लगे।वहीं दमकल के वाहन भी मौक पर पहुंच गए।लोअर बाजार थाना और खादगढ़ा टीओपी के पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। बस स्टैंड में मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे।

#Fireinbusstand #Jharkhand #Ranchibusstand

Found this article helpful? Share it:

Share: