PostNxt - Breaking News
Advertisement

IAS विनय कुमार चौबे शराब घोटाला में गिरफ्तार,ACB ने की कार्रवाई

postnxt

postnxt

May 20, 2025 · 7:06 PM
Share:
IAS विनय कुमार चौबे शराब घोटाला में गिरफ्तार,ACB ने की कार्रवाई
Advertisement

रांची : झारखंड में जांच एजेंसी एसीबी यानी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंचायती राज विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शराब घोटाला का आरोप उनके ऊपर है।इस मामले में संयुक्त उत्पाद सचिव गजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ में भी मामला दर्ज है। आज ग्यारह बजे विनय कुमार चौबे लेकर को उनके आवास से लेकर एसीबी कांके रोड स्थित मुख्यालय पहुंची।

घंटों पूछताछ के बाद विनय कुमार चौबे को एसीबी ने गिरफ्तार करने की जानकारी दी। गिरफ्तारी को लेकर मेडिकल टेस्ट भी कराया गया। उसके बाद एसीबी कोर्ट में विनय कुमार चौबे और संयुक्त उत्पाद सचिव गजेन्द्र सिंह को लाया गया। यह झारखंड से बड़ी खबर है। झारखंड में शराब नीति को लेकर आरोप लगते रहे हैं। विनय कुमार चौबे मुख्यमंत्री के सचिव भी रह चुके हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: