PostNxt - Breaking News
Advertisement

ED की बड़ी कार्रवाई: शराब के कारोबार से जुड़े मामलों में छापेमारी, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के ठिकानों पर भी छापा

postnxt

postnxt

Aug 23, 2023 · 10:14 AM
Share:
ED की बड़ी कार्रवाई: शराब के कारोबार से जुड़े मामलों में छापेमारी, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के ठिकानों पर भी छापा
Advertisement

रांची: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने झारखंड में बड़ी कार्रवाई की है.राज्य सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है. कल 39 स्थानों पर छापेमारी चल रही है.

सुबह-सुबह शुरू हुई छापेमारी

शराब के कारोबार में कई लोगों के हाथ रहे हैं. राज्य सरकार के मंत्री के अलावा अधिकारी और कारोबारी के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया. क्योंकि मामला वित्त से भी जुड़ा रहता है, इसलिए वित मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव उनके बेटे रोहित उरांव के ठिकाने पर भी छापेमारी चल रही है. रांची में कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है. शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.

झारखंड में शराब नीति को लेकर पहले भी सवाल खड़े होते रहे हैं. छत्तीसगढ़ और झारखंड की शराब नीति का संबंध रहा है. रांची दुमका,जामताड़ा, गोड्डा,देवघर में एक साथ छापेमारी चल रही है. कांग्रेसी नेता मुन्नम संजय के ठिकाने पर भी छापेमारी चल रही है.
शराब के कारोबार को लेकर ईडी के पास कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं. होलोग्राम को लेकर किस प्रकार से सरकार के अधिकारी और कारोबारी ने खेल किया है, उसका सर कच्चा चिट्ठा निदेशालय के पास है. प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने झारखंड में शराब कारोबार के सरकारी स्तर पर हुए कथित घोटाले में बड़े साक्ष्य जुटाए हैं. सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस संबंध में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी होगी.

Found this article helpful? Share it:

Share: