डेस्क : जेएलकेएम विधायक जयराम महतो की हसरत बढ़ती जा रही है युवा जोश की पहचान के साथ विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले जय राम महतो के मंसूबे बढ़ते चले जा रहे हैं बोलने में बिंदास जय राम महतो की राजनीति कुछ अलग दिशा की ओर जा रही है 3 अप्रैल को बोकारो में विस्थापितों पर लाठी चार्ज के उपरांत उत्पन्न स्थिति को लेकर बोकारो की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह से उनका उलझन सभी ने देखा है श्वेता सिंह ने भी पूरी ताकत से जयराम महतो को अपनी औकात बताई है. इधर ताजा मामला यह है कि जय राम महतो ने अब बोकारो के सिटी थाना में बोकारो विधायक श्वेता सिंह और उनके कुछ अन्य सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई है इसमें उन्होंने मारपीट करने का आरोप लगाया है.
दूसरी तरफ जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भिजवाया गया है कि जयराम महतो को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए. अच्छे-अच्छे को जेड प्लस सुरक्षा नहीं मिली है लेकिन जय राम महतो की चाहत है कि उन्हें Z प्लस सिक्योरिटी मिले. उन्होंने अपनी जान पर खतरे की आशंका जताई है. इधर कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि जयराम महतो युवा हैं ,अलग बात है, लेकिन उन्हें राजनीतिक संस्कार रखना चाहिए.
जयराम महतो की राजनीति का नया पैंतरा, विधायक पर FIR,जेड प्लस सुरक्षा की चाहत, जानिए
postnext
Apr 09, 2025 · 12:50 PM

Promoted Story
Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks
Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.
