PostNxt - Breaking News
Advertisement

अग्निशमन सेवा सप्ताह के मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को DG एम एस भाटिया ने बैज लगाया

postnxt

postnxt

Apr 14, 2026 · 12:52 PM
Share:
अग्निशमन सेवा सप्ताह के मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को DG एम एस भाटिया ने बैज लगाया
Advertisement

 

रांची राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं एम.एस. भाटिया ने लोक भवन, राँची में भेंट की तथा ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के अवसर पर उन्हें बैज लगाया।

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अग्निशमन सेवाओं की महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में अग्निशमन कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि ये कर्मी अपने कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं तत्परता से जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

राज्यपाल ने ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के माध्यम से जन-सामान्य में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की तथा सभी से सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

#Rajyapal #Agnishamanweek

Found this article helpful? Share it:

Share: