PostNxt - Breaking News
Advertisement

लोगों से संवाद के माध्यम से जुड़ने का प्रयास करें के राजू

postnxt

postnxt

Sep 20, 2025 · 10:46 PM
Share:
लोगों से संवाद के माध्यम से जुड़ने का प्रयास करें के राजू
Advertisement

रांँची : यह खबर कांग्रेस संगठन से जुड़ी हुई है।झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी चेयरमैन प्रवक्ता के जिला प्रवक्ता सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी, संयोजक,जिला संयोजकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रेस क्लब रांची में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी  के राजू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हुए के राजू ने कहा कि वर्तमान में लोगों से जुड़े रहने के लिए संवाद के माध्यम को मजबूत रखना होगा। आज कम समय में ज्यादा बातों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का है। मीडिया चेयरमैन और सोशल मीडिया अध्यक्ष की नियुक्ति इंटरव्यू के माध्यम से हुआ है। कांग्रेस लगातार आपको प्रशिक्षण देती रहेगी प्रदेश कांग्रेस की ओर से मीडिया विभाग को लगातार विभिन्न माध्यमों से सपोर्ट रहेगा। हमें अपनी क्षमता को वर्तमान स्तर से बढ़ाना है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि कांग्रेस के विचारों को आगे बढ़ाने में आपका योगदान होगा। जनता की अदालत में हमे दिन प्रतिदिन कांग्रेस का मुकदमा लड़ना है, जिसका भार हम पर है। हमारे सामने अनेक चुनौतियां हैं इसे हमें अवसर में बदलना है। देश में ध्रुवीकरण की राजनीति तेजी से बढ़ रही है विपक्ष द्वारा फेक नेगेटिव फैलाया जाता है, हमें इसे उजागर करते हुए कांग्रेस का पक्ष रखना है।हमें पार्टी के अनुशासन और गरिमा को बनाए रखते हुए कांग्रेस की नीतियों और सोच को जनता तक पहुंचाना है।

सांसद सह प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पर्यवेक्षक सुखदेव भगत ने कहा कि आज का युग समाचार क्रांति का युग है।राहुल गांधी और मल्खलिकार्जुन खड़गे  के नेतृत्व में भारत के सांस्कृतिक राजनीतिक मूल्य का संरक्षण करना है। मीडिया के माध्यम से समाज में चल रहे नकारात्मक विचारों का प्रतिकार करना है समझ में सकारात्मक प्रभाव हो इसके लिए मीडिया एक उचित माध्यम है राहुल जी ने देश मे अच्छी नियत के साथ जो अभियान छोड़ा है उसे पूरा करना है।

विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि किसी संगठन का मीडिया विभाग तलवार की तरह है जिसकी धारा हमेशा तेज रहनी चाहिए आज देश में दो तरह के विचार चल रहे थे जिसकी मजबूती के लिए कांग्रेस के सिद्धांत हैं तो दूसरी तरफ खोखले सिद्धांतों के साथ राजनीति करने वाली भाजपा सत्ता पर कभी है विचारों के संघर्ष में हमें जीत हासिल करनी है तो स्वयं को समय बंद रखना होगा अपने विचारों को संचार साधनो के माध्यम से फैलाना होगा।

प्रशिक्षण शिविर में संचालन मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुजनी एवं धन्यवाद ज्ञापन सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह ने किया।

प्रशिक्षण शिविर को प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सीरीबेला प्रसाद कांग्रेस विधायक दल उप नेता राजेश कच्छप पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर प्रणव वाचानी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी संबोधित किया।

इस प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से  राकेश सिन्हा, लाल किशोर नाथ संजय पांडे सोनाल शांति, निरंजन पासवान, कमल ठाकुर, जगदीश साहू,शमशेर आलम, शकील अंसारी शांतनु मिश्रा रियाज अंसारी, आभा सिन्हा अभिलाष साहू पप्पू तिवारी मेहुल प्रसाद अजय सिंह प्रदीप विश्वकर्मा आरिफ हुसैन रणधीर रंजन अरविंद लुगून निसार खान, मुकेश यादव उमाशंकर रविदास मणिकांत सुमन शर्मा नरेश तिर्की साइन उपस्थित थे।

 

Found this article helpful? Share it:

Share: