PostNxt - Breaking News
Advertisement

चिरौंदी में डबल मर्डर केस में CCTV फुटेज मिली, दो गिरफ्तार, जानिए

postnxt

postnxt

Aug 19, 2023 · 12:28 PM
Share:
चिरौंदी में डबल मर्डर केस में CCTV फुटेज मिली, दो गिरफ्तार, जानिए
Advertisement

रांची : राजधानी के बरियातू थाना अंतर्गत चिरौंदी में डबल मर्डर मामले में पुलिस ने खुलासा किया है.सीसीटीवी फुटेज में घटना की तस्वीरें कैद हो गई है.

इस सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

रांची में गत 11अगस्त की रात बरियातू थाना के चिरौंदी में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.इस डबल मर्डर केस का खुलासा रांची पुलिस ने करने का दावा किया है.इस मामले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनसे गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस जल्द ही इसके बारे में जानकारी सार्वजनिक कर सकती है.मालूम हो कि अपराधियों की ने रोहन और मुकेश की हत्या गोली मारकर कर दी थी. मुकेश जूस सेंटर चलाता था और उसकी दुकान मोरहाबादी मैदान में थी.इस घटना की CCTV फुटेज भी सामने आयी है जिसमें अशोक और उसका सहयोगी अपराधी मुकेश और उसके स्टाफ को गोली मारते नजर आ रहे हैं. रांची पुलिस इस मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

Found this article helpful? Share it:

Share: