PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

CBSE की परीक्षा शुरू,44 लाख स्टूडेंट्स हो रहे शामिल

postnext

postnext

Feb 15, 2025 · 12:49 PM
Share:
CBSE की परीक्षा शुरू,44 लाख स्टूडेंट्स हो रहे शामिल
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

नई दिल्ली/ रांची: देश में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है. दसवीं और बारहवीं की परीक्षा शुरू हुई है. दसवीं बोर्ड की आज 10.30 बजे परीक्षा शुरू हुई. बारहवीं की इंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा हुई. देश में 44 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं. कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं.

झारखंड में राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में सीबीएसई की परीक्षा शुरू हुई. बच्चों में उत्साह देखा गया. कई परीक्षा केंद्र पर अधिकांश परीक्षार्थी 8.30 बजे ही पहुंच गए. रांची में भी सभी केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई.

पूरे देश में 8 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. दसवीं बोर्ड की परीक्षा 18 मार्च तक चलेगी. आज दसवीं के छात्रों ने अंग्रेजी पेपर की परीक्षा दी.

Found this article helpful? Share it:

Share: