PostNxt - Breaking News
Advertisement

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

postnxt

postnxt

Mar 20, 2026 · 11:31 PM
Share:
हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे
Advertisement

रांची: यह दुखद समाचार है।झारखंड की राजधानी रांची निवासी और मर्चेंट नेवी के अनुभवी 47 वर्षीय शिप कैप्टन राकेश रंजन सिंह का निधन हो गया है। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।वह पश्चिम एशिया में ईरान-इजराइल तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट की खाड़ी में फंसे जहाज ‘अवाना’ पर तैनात थे।इस दुखद घटना के बाद रांची स्थित उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कैप्टन राकेश रंजन सिंह 2 फरवरी को रांची से दुबई के लिए रवाना हुए थे और छुट्टी के बाद उन्होंने शिप ‘अवाना’ को ज्वाइन किया था। जहाज तेल लेने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य गया था।तेल लोड करने के बाद 1 मार्च को जहाज भारत के लिए रवाना हुआ।लेकिन क्षेत्र में बढ़े तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण जहाज को समुद्र में ही रोक दिया गया।दुबई से लगभग 60 किलोमीटर दूर समुद्र में जहाज करीब 18 से 20 दिनों तक लंगर डालकर खड़ा रहा।

जानकारी के अनुसार राकेश रंजन सिंह युद्ध के तनाव से प्रभावित हो गए। उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जहाज पर लोगों ने दुबई एटीसी से संपर्क किया लेकिन कोई सहायता नहीं मिल पाई। फिर बोट से नजदीक के देश ले जाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

#Captaindeath #Straitofhormuz #RakeshRanjansingh

Found this article helpful? Share it:

Share: