PostNxt - Breaking News
Advertisement

हजारीबाग में बस पलटी,तीन यात्रियों की मौत,दस घायल

postnxt

postnxt

Jan 19, 2025 · 11:07 PM
Share:
हजारीबाग में बस पलटी,तीन यात्रियों की मौत,दस घायल
Advertisement

हजारीबाग: जिले के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत नरकी के पास एक यात्री बस पलट गई. इस हादसे में तीन की मौत हो गई है. जबकि दस बस यात्री घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि यह बस हजारीबाग से फुसरो जा रही थी.बस खचाखच भरी थी. यह बस हजारीबाग से फुसरो आना जाना करती है. इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है,उनकी पहचान कर ली गई है.

विष्णुगढ़ के थाना प्रभारी सपन कुमार महथा के अनुसार सोमवार को तीन मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में हो रहा है.बस पलटने का कारण पिछले चक्का का फटना बताया गया है.

 

Found this article helpful? Share it:

Share: