PostNxt - Breaking News
Advertisement

भाजपा SC मोर्चा ने राज्यपाल को लिखा पत्र, जानिए

postnxt

postnxt

Jul 31, 2025 · 4:28 PM
Share:
भाजपा SC मोर्चा ने राज्यपाल को लिखा पत्र, जानिए
Advertisement

रांची: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने बुधवार को राजभवन, रांची में महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात कर राज्य में अनुसूचित जाति समाज पर हो रहे लगातार अत्याचारों के निवारण हेतु एक मांग-पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने समाज की समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए कई अहम सुझाव और मांगें प्रस्तुत कीं।

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

1. झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की शीघ्र नियुक्ति की जाए।

2. अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम का गठन किया जाए।

3. अनुसूचित जाति समाज के लिए परामर्शदात्री परिषद का गठन किया जाए।

4. रांची नगर निगम में महापौर पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाए।

5. राज्य के प्रत्येक जिले में अनुसूचित जाति छात्रावास का निर्माण कराया जाए।

6. अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी छात्रों को विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग एवं अवसर दिया जाए।

7. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा झारखंड विधानसभा परिसर और रांची हाईकोर्ट में स्थापित की जाए

 

इस महत्वपूर्ण मुलाकात में भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें चतरा जिला मुखिया संघ अध्यक्ष सह भाजपा नेता श्री अरविंद सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री  रंजन पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज दास, प्रदेश मंत्री राजीव राजलाल एवं  विनोद कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता संदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री बप्पी बाउरी एवं श्री अभिषेक राज आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Found this article helpful? Share it:

Share: