PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

भाजपा के सेवा पखवाड़ा के लिए बैठक और कार्यशाला आयोजित। जानिए क्या हुआ

postnext

postnext

Sep 05, 2025 · 12:16 AM
Share:
भाजपा के सेवा पखवाड़ा के लिए बैठक और कार्यशाला आयोजित। जानिए क्या हुआ
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

*भारत के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण पखवाड़ा 17 सितंबर से 2अक्टूबर, चार महापुरुषों ने लिया जन्म…..डॉ राधामोहन अग्रवाल*

*सभी महापुरुष गांव ,गरीब ,किसान ,अंत्योदय को समर्पित*

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में आगमी 17 सितंबर से 2अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के निमित्त कार्यशाला का आयोजन किया गया

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद डॉ राधामोहन अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन,निवर्तमान अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा ,उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,आरती कुजूर, विकास प्रीतम सिन्हा,सहित प्रदेश पदाधिकारी गण, जिला अध्यक्ष,जिला प्रभारी गण, पखवाड़ा केलिए गठित प्रदेश और जिलों की टोली शामिल हुई।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने विषय प्रवेश आदित्य साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन सुनीता सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद तथा कार्यक्रम के झारखंड प्रभारी डॉ राधामोहन अग्रवाल ने कहा कि आगामी 17 सितंबर से 2अक्टूबर तक का पखवाड़ा भारत के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण पखवाड़ा है।

कहा कि आगामी 17 सितंबर को विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 75 वाँ जन्मदिन है साथ ही 25 सितंबर को अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है और फिर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती है।

 

कहा कि यह अद्भुत संयोग है कि इस पखवाड़े में जन्म लेने वाले सभी महापुरुष अंत्योदय के पथिक हैं जिन्होंने गांव, गरीब , किसान,जवान की सेवा में अपना जीवन न्यौछावर किया।

 

कहा कि भाजपा इस पखवाड़ा को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए अनेक सामाजिक,सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने केलिए संकल्पित है।

 

उन्होंने दूसरी पाली की बैठक में सांसद,विधायकों एवं पूर्व के जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अपने अपने क्षेत्रों में जन भागीदारी के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराने का आह्वान किया।

 

कहा कि गांधी ,शास्त्री और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को गांव गरीब किसान की सेवा केलिए समर्पित किया है।

 

कहा कि अपनी सरकार के पहले दिन से मोदी जी ने सभी निर्णय अंत्योदय को साकार करने की दिशा में लिया है। आज भारत फैजल फाइव से बाहर आकर विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है।जल्द ही भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

 

कहा कि कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन में 70% तक गरीबी थी ।आज पिछले 10 वर्षों ने 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

 

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिव और कृतित्व आज दुनिया को प्रेरित कर रहा है।भारत का जन मन उनसे प्यार करता है। हम सभी को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व उनके सेवा कार्यों को जनता के बीच पखवाड़े में ले जाने की जरूरत है।

*प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी* ने कहा कि सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम को हम सभी को मिलकर धरातल पर उतरना है।

 

उन्होंने राज्य के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में रिकॉर्ड स्तर पर जन भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

 

कहा कि ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में पार्टी ने पिछले वर्ष भी रिकॉर्ड तोड़ा था जिसकी पुनरावर्तित इस वर्ष भी करनी है।

 

*डॉ रविंद्र कुमार राय* ने कहा कि सेवा पखवाड़ा जनता जनार्दन से सीधा संवाद का अवसर है। हम अपनी नीतियों,कार्यक्रमों विचारों को लेकर जन जन तक जाएं।

 

*प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह* ने आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।साथ ही बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

 

कहा कि इसके अतिरिक्त प्रदेश भर में स्वास्थ्य शिविर प्रबुद्ध जन सम्मेलन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिव एवं कृतित्व पर चित्र प्रदर्शिनी,प्रबुद्ध जन सम्मेलन , मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर,वृक्षारोपण, विशिष्ट जन सम्मान कार्यक्रम ,चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कहा कि सभी संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।

बैठक में सांसद,विधायक गण,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक गण, विधान सभा लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी भी उपस्थित थे।

Found this article helpful? Share it:

Share: