PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

भाजपा के सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा

postnext

postnext

Aug 30, 2025 · 12:13 AM
Share:
भाजपा के सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

*झारखंड सरकार पिछड़ों का हक छीन रही है- बाबूलाल मरांडी*

*ओबीसी मोर्चा भाजपा का सशक्त मोर्चा है- डॉ रविंद्र कुमार राय*

*सेवा पखवाड़ा में ओबीसी मोर्चा स्वच्छता अभियान चलाएगा- कर्मवीर सिंह*

*नरेंद्र मोदी की माता का अपमान पूरे महिला और पिछड़ा वर्ग का अपमान है- आदित्य प्रसाद साहू*

*नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण हेतु चरणबद्ध आंदोलन करेगी ओबीसी मोर्चा- डॉ अमरदीप यादव*

आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा झारखंड की प्रदेश स्तरीय बैठक रांची भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष  बाबूलाल मरांडी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार निरंकुश हो गई है, झारखंड में अराजकता का माहौल है। विधि व्यवस्था चरमराई हुई है, भ्रष्टाचार चरम पर है। पंचायत चुनाव में 2 साल विलंब से चुनाव करने के बाद भी आरक्षण नहीं दिया उसी प्रकार नगर निकाय चुनाव में ढाई वर्ष बीत गए हैं लेकिन चुनाव नहीं करा रही है क्योंकि इनकी मंशा ओबीसी का आरक्षण का हक और अधिकार छीनने की है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहती थी तो कई स्थानों पर वोट बहिष्कार करा कर जनता का मताधिकार छीन लेती थी। आज जब उग्रवाद समाप्त हो गया तो सभी अपना मत निर्भीक होकर राष्ट्रहित में देते है, और यही कांग्रेस वोट चोरी का झूठा नाटक कर रही है।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय ने कहा कि ओबीसी मोर्चा एक सक्षम मोर्चा है भाजपा को इससे काफी उम्मीद है इसलिए पिछड़ा समाज को एकजुट करके पार्टी से जोड़ना है और नरेंद्र मोदी जी के जनकल्याणकारी योजना का लाभ सबको दिलाना है। कार्यकारी अध्यक्ष ने संगठन कौशल, समय प्रबंधन और अनुशासन कार्यकर्ताओं को बताया।

प्रदेश संगठन महामंत्री  कर्मवीर सिंह जी ने आगामी *सेवा पखवाड़ा* के निमित्त ओबीसी मोर्चा को स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर मंडल स्तर पर चलाने का और समाज के लोगों को प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ने और आगामी 31 अगस्त को प्रधानमंत्री के *मन की बात* बूथ स्तर पर आयोजित करने का निर्देश दिया।

भाजपा राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू ने कहा बिहार में जिस प्रकार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के माता के बारे में अपशब्द कहे गए यह केवल एक परिवार नहीं बल्कि पूरे देश, महिला और ओबीसी समाज का अपमान है। कांग्रेस शुरुआती दौर से ही नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व से डर कर उन्हें अपमानित करने का काम किया है यह पहली बार नहीं है। ओबीसी का विरोध कांग्रेस की पुरानी आदत हैम इसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है पिछड़ा जाति मोर्चा के कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभाकर इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। नरेंद्र मोदी  का नेतृत्व में आज भारत पूरी दुनिया में अपनी सशक्त भूमिका निर्वहन कर रहा है और पूरे देश के जनमानस को उनके नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है।

राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो ने कहा कि ओबीसी मोर्चा संगठन सभी कार्यकर्ताओं को समन्वय से मजबूत है और आने वाले समय में हम सभी को और अधिक लोगों को जोड़ना है वंचित लोगों को योजनाओं से जोड़ना है।

ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा कि बिहार में कांग्रेस गठबंधन द्वारा नरेंद मोदी को जिस प्रकार अपमानित किया गया पिछड़ा जाति मोर्चा उसकी निंदा करती है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस अपमान का बदला लोकतांत्रिक तरीके से लेगी। मोर्चा नगर निकाय चुनाव जल्द कराने और ओबीसी आरक्षण के साथ कराने को लेकर जन आंदोलन करेगी।

आगामी 31 अगस्त को विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदाय की गरिमा के प्रतीक मुक्ति दिवस सभी जिला केंद्रों पर मनाएगी। अंग्रेजों द्वारा 1871 में क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट के तहत इस हिन्दू समुदाय को अपराधी जाति घोषित किया था। स्वतंत्रता के बाद 1952 में यह काला कानून निरस्त किया गया। 2015 से नरेंद्र मोदी सरकार ने इस समुदाय के लिए विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण एवं विकास बोर्ड बनाकर इनको मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। नरेंद्र मोदी जी की जातीय जनगणना का निर्णय सराहनीय है।

मंच का संचालन प्रदेश का महामंत्री ईश्वर चंद्र प्रजापति ने और धन्यवाद ज्ञापन श्री हालदार नारायण शाह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों की तस्वीरों पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम सामूहिक गान से हुआ।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवनारायण प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, परमेश्वर चौधरी,  उमेश रंजन साहू,  अजय शर्मा, प्रदेश मंत्री  अजय गुप्ता, इंद्रजीत यादव, विंध्याचल महतो, सुधीर यादव, रमेश बर्मन, संजू कुशवाहा, जितेंद्र चंद्रवंशी, योगेश दांगी, राधेश्याम कुशवाहा, गोपाल जयसवाल, बीरेंद्र कुमार सिंह, त्रिवेणी साहू, सुनील चौरसिया, अर्जुन प्रसाद वर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद, संतोष गोप, लक्ष्मण पंडित समेत कई लोग उपस्थित थे।

Found this article helpful? Share it:

Share: