PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

भाजपा विधायक दल की बैठक 23 फरवरी को, सत्र के लिए आहूत बैठक में नहीं होंगे शामिल सी पी सिंह

postnext

postnext

Feb 20, 2025 · 11:03 PM
Share:
भाजपा विधायक दल की बैठक 23 फरवरी को, सत्र के लिए आहूत बैठक में नहीं होंगे शामिल सी पी सिंह
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है. इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने 21 फरवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. सत्र का संचालन सुचारु रूप से चले, इसके लिए यह बैठक बुलाई गई है विधानसभा सचिवालय की ओर से प्रमुख विपक्षी दल भाजपा को भी आमंत्रण मिला है. चूंकि भाजपा ने अभी तक विधायक दल का नेता नहीं चुना है इसलिए वरिष्ठ भाजपा नेता सी पी सिंह को बैठक में शामिल होने के लिए भेजा है.

भाजपा विधायक सी पी सिंह ने कहा कि झारखंड विधानसभा सचिवालय की ओर से उन्हें पत्र आया है. परंतु वे बैठक में शामिल नहीं होंगे. पार्टी ने उन्हें अधिकृत नहीं किया है. गुरुवार देर शाम तक समाचार लिखे जाने के समय तक उन्हें पार्टी ने अधिकृत नहीं किया है. इधर 23 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. शाम 7 बजे यह बैठक होगी. विधानसभा के बजट सत्र को लेकर रणनीति बनेगी.

Found this article helpful? Share it:

Share: