PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

झारखंड में शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान,पार्टी के नेताओं ने उत्साह से लिया हिस्सा

postnext

postnext

Dec 22, 2024 · 10:30 PM
Share:
झारखंड में शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान,पार्टी के नेताओं ने उत्साह से लिया हिस्सा
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची -झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वजह से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू नहीं हो पाया था जबकि पूरे देश में यह अभियान सितंबर महीने में शुरू हुआ.इस अभियान के तहत पार्टी के पुराने और नए सभी सदस्य होंगे यानी जो वर्षों से पार्टी के सदस्य रहे हैं, उनका भी नवीकरण होगा और नए भी सदस्य बन सकते हैं.झारखंड में आज यानी 22 दिसंबर को सदस्यता अभियान यानी संगठन महापर्व शुरू हुआ.इस कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में तैयारी की गई थी.5628 शक्ति केंद्र पर सदस्यता अभियान शुरू हुआ.

प्रमुख नेताओं को अलग-अलग स्थान पर लगाया गया था.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने गृह जिला गिरिडीह में सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया.प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची के हरमू मंडल अंतर्गत DAV स्वर्णरेखा स्कूल की शक्ति केंद्र में इस अभियान का शुभारंभ किया.

झारखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेताम,हामंत्री और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने खिजरी विधानसभा अंतर्गत टाटी सिलवे में सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है.दुनिया में भारत का प्रभुत्व बढ़ा है.इसलिए लोग इस विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में सदस्य बनने के लिए उत्साहित हैं.उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ भारत के लिए भाजपा समर्पित है और लोग इसका हिस्सा बनना चाहते हैं.उन्होंने कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से लोग सदस्य बन सकते हैं.पार्टी को जो लक्ष्य दिया गया है उससे कहीं अधिक संख्या में लोग सदस्य बनेंगे.

Found this article helpful? Share it:

Share: