PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

बीजेपी के जिलाध्यक्षों की घोषणा आज, रांची महानगर में एक बार फिर बरुण साहू

postnext

postnext

Jan 09, 2026 · 8:19 AM
Share:
बीजेपी के जिलाध्यक्षों की घोषणा आज, रांची महानगर में एक बार फिर बरुण साहू
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

न्यूज डेस्क : झारखंड भाजपा का सांगठनिक स्वरूप अब अपने मुकाम पर पहुंचने वाला है। पार्टी की जिला इकाई को अध्यक्ष मिलने जा रहा है। भाजपा के झारखंड में 27 सांगठनिक जिलों में नॉमिनेशन कल यानी 8 जनवरी को हो गया।

ताजा जानकारी के अनुसार वरुण साहू रांची महानगर के एक बार फिर से अध्यक्ष होंगे। अभी भी वे ही हैं। रांची ग्रामीण पूर्वी के अध्यक्ष भी रिपीट हो रहे हैं। धीरज महतो ही रांची ग्रामीण पूर्वी के अध्यक्ष होने वाले हैं। रांची ग्रामीण पश्चिमी से नरेंद्र सिंह अध्यक्ष होंगे।

रामगढ़ में राकेश प्रसाद के करीबी संजीव सिंह बावला अध्यक्ष होंगे। धनबाद महानगर में श्रवण राय अध्यक्ष होंगे। पलामू में अमित तिवारी अध्यक्ष होंगे। चाईबासा में गीता बालमुचू, गढ़वा में उदय कुशवाहा, हजारीबाग में विवेकानंद सिंह, गिरिडीह नगर में रंजीत राय गिरिडीह ग्रामीण में महेंद्र वर्मा, जामताड़ा में सुमित शरण, जमशेदपुर नगर में संजीव सिन्हा, गुमला में सागर उरांव, धनबाद ग्रामीण में मोहन कुंभकार, साहिबगंज में गौतम यादव, सरायकेला में हरिकृष्ण प्रधान, लातेहार में बंशी यादव अध्यक्ष होंगे।

पाकुड़ में सरिता मुर्मू, गोड्डा में लक्ष्मी चक्रवर्ती, देवघर में सचिन रवानी, दुमका में रूपेश मंडल, चतरा में रामदेव सिंह गंझू अध्यक्ष होंगे। आज यानी 9 जनवरी को घोषणा होगी।

Found this article helpful? Share it:

Share: