PostNxt - Breaking News
Advertisement

नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का सिलसिला जारी, भाजपा का आरोप- हेमंत सोरेन सरकार बौखला गई है

postnxt

postnxt

Feb 27, 2026 · 9:28 PM
Share:
नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का सिलसिला जारी, भाजपा का आरोप- हेमंत सोरेन सरकार बौखला गई है
Advertisement

न्यूज डेस्क : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर रिजल्ट आ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत का सिलसिला जारी है। इधर भाजपा ने सरकार पर कथित रूप से धांधली का आरोप लगाया है।

(निकाय चुनाव मतगणना में भाजपा की बढ़त से बौखलाई हेमंत सरकार….आदित्य साहू*)

(*लोकतंत्र की हत्या करने केलिए पदाधिकारियों को किया निर्देशित*)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने निकाय चुनाव मतगणना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकांश स्थानों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बढ़त को देखते हुए हेमंत सरकार बौखला गई है। राज्य सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने केलिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना में लगे प्रशासनिक अधिकारियों को सरकार टूल किट बनाकर भाजपा समर्थित जीते हुए उम्मीदवारों को हराने में जुट गई है।चाईबासा और चक्रधरपुर में सत्ता के दबाव में जीत का सर्टिफिकेट दिया गया और चास में भी बड़े पैमाने पर धांधली ,करते हुए तीसरे राउंड में गलत तरीके से कांग्रेस प्रत्याशी को आगे कर दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने प्रशासन को गंभीर चेतावनी देते हुए चास में पुनर्मतगणना की मांग की।

कहा अगर प्रशासन ने मनमानी की तो भाजपा के हजारों कार्यकर्ता धरने पर बैठ जाएंगे,

उन्होंने मेदिनीनगर ,देवघर सहित भाजपा के बढ़त वाले स्थानों पर मतगणना में धांधली की संभावना जताईऔरभाजपा कार्यकर्ताओं को मतगणना केंद्र पर डटे रहने को निर्देश दिए।

#Nagarnikaychunav #Bjp #Adityasahu

Found this article helpful? Share it:

Share: