PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता रघुवर दास क्यों आए चर्चा में

postnext

postnext

Jan 11, 2025 · 11:26 PM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची: रघुवर दास झारखंड की राजनीति में एक जाना पहचाना नाम है. 5 साल तक मुख्यमंत्री रहे रघुबर दास के शासनकाल की चर्चा होती है. राज्यपाल का पद तग कर सक्रिय राजनीति में आए रघुवर दास शुक्रवार को फिर से भाजपा में शामिल हुए. उनका सदस्यता ग्रहण समारोह ठीक-ठाक रहा. इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी नहीं आए. कुछ माह पूर्व भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी नहीं दिखे. कोल्हान क्षेत्र से एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी समारोह में शामिल नहीं हुए.

यार विषय राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है. शनिवार को एक और नई चीज़ इसमें जुड़ गई जब रघुवर दास झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मिलने उनके आवास गये. शिबू सोरेन को जन्म दिन की शुभकामना दी. उनके दीर्घायु होने की कामना की. आज ही के दिन भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्म दिन है. रघुवर दास ने उन्हें भी जन्मदिन की शुभकामना दी. लेकिन यह शुभकामना सोशल मीडिया के माध्यम से दी. बाबूलाल मरांडी को शुभकामना देने के लिए दर्जनों लोग उनके आवास गए पार्टी कार्यालय में भी जन्मदिन मनाया गया. पार्टी के कुछ नेताओं के बीच कानाफूसी होती देखी गई. शिबू सोरेन को जन्म दिन की शुभकामना देने रघुबर दास मोरहाबादी स्थित गुरुजी के आवास गए. पास में ही बाबूलाल मरांडी का आवास था. उनका भी जन्मदिन था.

रघुवर दास रामगढ़ चले गए.वहां रजरप्पा मंदिर चले गए.वहां पूजा अर्चना की. उसके बाद इटखोरी चले गए. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अलग-अलग स्थान पर स्वागत किया. रघुवर दास के भाजपा में फिर से आने पर चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी उन्हें बड़ी भूमिका दे सकती है.

Found this article helpful? Share it:

Share: