PostNxt - Breaking News
Advertisement

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर अनेक कार्यक्रम का हुआ का आयोजन

postnxt

postnxt

Dec 25, 2024 · 6:30 PM
Share:
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर अनेक कार्यक्रम का हुआ का आयोजन
Advertisement

रांची – पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती आज पूरे झारखंड में मनाई गई. अनेक स्थान पर यह कार्यक्रम हुआ. झारखंड विधानसभा परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेई की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के लिए राष्ट्र सबसे पहले था. विकसित और मजबूत भारत की नींव उन्होंने डाली थी.उस काम को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बढ़ा रहे हैं.

चार दशक के राजनीतिक सफर में उन्होंने मूल्यों की राजनीति को कभी नहीं छोड़ा. उनकी जयंती की सौंवी वर्षगांठ है. भाजपा अगले एक साल तक अलग-अलग कार्यक्रम करेगी. प्रदेश कार्यालय में जयंती के मौके पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन के विभिन्न आयाम को दर्शाया गया है. अटल वेंडर मार्केट में गोष्ठी का आयोजन किया गया.इसमें बाबूलाल मरांडी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई से जुड़े कतिपय प्रसंग का उल्लेख किया. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी भी मौजूद थे.

प्रदेश के कई स्थानों पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया.लोहरदगा के बराटपुर में जयंती के मौके पर सुशासन दिवस मनाया गया.पार्टी के वरिष्ठ नेता, महामंत्री और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कृतित्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य उन्हीं की देन है.

Found this article helpful? Share it:

Share: