PostNxt - Breaking News
Advertisement

बोकारो में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, इनामी नक्सली ढेर,एक ग्रामीण की भी मौत, कोबरा जवान शहीद

postnxt

postnxt

Jul 16, 2025 · 4:25 PM
Share:
बोकारो में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, इनामी नक्सली ढेर,एक ग्रामीण की भी मौत, कोबरा जवान शहीद
Advertisement

रांची/ बोकारो : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन तेजी से चल रहा है। इस आपरेशन को चरम बिन्दु पर कहा जा रहा है। बुधवार को बोकारो के गोमिया के काशीटांड लुगू जंगल में सुबह सुबह सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि गांव में नक्सली हैं।सर्च अभियान शुरू हुआ।इस दौरान नक्सलियों ने ग्रामीणों को आड़ बना कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।इस फायरिंग में इनामी नक्सली मारा गया।

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। एक गोली सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के परणेश्वर कोच को लगी।वे घायल हो गये।सर्च अभियान में बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। कोबरा बटालियन के जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया।राज हास्पिटल में डाक्टरों ने जवान को शहीद घोषित कर दिया।

Found this article helpful? Share it:

Share: