PostNxt - Breaking News
Advertisement

देश में सबसे अधिक समय तक केंद्रीय गृह मंत्री होने का रिकॉर्ड बनाया अमित शाह ने,बधाई मिली

postnxt

postnxt

Aug 05, 2025 · 10:41 PM
Share:
देश में सबसे अधिक समय तक केंद्रीय गृह मंत्री होने का रिकॉर्ड बनाया अमित शाह ने,बधाई मिली
Advertisement

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में अमित शाह ने एक रिकॉर्ड बनाया है ।इस पर भाजपा के नेताओं ने बधाई दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने  भी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई एवं शुभकामनाए दी है।द उन्होंने कहा कि अमित शाह ने आज केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में सर्वाधिक 2258 दिवस तक कार्य करने का कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि पिछ्ले छह वर्षों में कर्मठता और दृढ़ निश्चयता के साथ गृह मंत्री के रूप में  अमित शाह ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इसमें आज ही के दिन 5 अगस्त को कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं धारा 35 ए के निरस्तीकरण की ऐतिहासिक घोषणा शामिल है। उनके कार्यकाल में ही आज देश नक्सल मुक्त होने की कगार पर पहुंच गया है। ऐसी अनेकों उपलब्धियां उनके साथ जुड़ी हैं।

 

उन्होंने आगे कहा कि वे इसी तरह माँ भारती की अहर्निश सेवा करते रहें। यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी को झारखंड की समस्त जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

झारखंड बीजेपी के महामंत्री और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने भी अमित शाह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में गृह मंत्रालय ने अमित शाह के नेतृत्व में आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में अद्भुत प्रदर्शन किया है। आज देश में आंतरिक सुरक्षा की कसौटी पर तारीफ होती है। सभी तरफ शांति है।न

Found this article helpful? Share it:

Share: