PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड कैडर के IAS अधिकारी रह चुके अमित खरे बने उप राष्ट्रपति के सचिव

postnxt

postnxt

Sep 14, 2025 · 6:24 PM
Share:
झारखंड कैडर के IAS अधिकारी रह चुके अमित खरे बने उप राष्ट्रपति के सचिव
Advertisement

नई दिल्ली : भारत के उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने हाल ही में निर्वाचित होकर इस पद पर आसीन हुए हैं।सी पी राधाकृष्णन के सचिव पद पर झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी रह चुके अमित खरे नियुक्त किए गए हैं। अमित खरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार रह चुके हैं।

अमित खरे झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। रघुवर सरकार में अमित खरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से झारखंड लौटे थे। लेकिन वापस लौट गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपना सलाहकार बनाया था।आज उन्हें यह नया दायित्व मिला है। अमित खरे की पत्नी निधि खरे भी आईएएस अधिकारी हैं।

अमित खरे का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 14 सितंबर को 1961 में हुआ है।आज वे 64 साल के हो गए हैं।इस जन्म दिन पर उन्हें यह तोहफा मिला है। झारखंड में चाईबासा में उपायुक्त पद पर रहते हुए उन्होंने चारा घोटाला का उद्भेदन किया था। इसमें लालू प्रसाद यादव अभियुक्त बने और सजा पाए।वे ईमानदार और मेहनती अफसर रहे हैं। मालूम हो कि उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन झारखंड में राज्यपाल रह चुके हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: