PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

झारखंड भाजपा के नये कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ही पूर्णकालिक अध्यक्ष होंगे, जानिए ऐसा क्यों

postnext

postnext

Oct 04, 2025 · 7:27 AM
Share:
झारखंड भाजपा के नये कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ही पूर्णकालिक अध्यक्ष होंगे, जानिए ऐसा क्यों
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची : झारखंड भाजपा के लिए एक नियुक्ति हुई है जो चर्चा के केंद्र में है। आदित्य साहू को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।वे पहले महामंत्री थे। आदित्य साहू ओबीसी समाज से आते हैं।सौण्डिक साहू हैं। झारखंड भाजपा के लिए यह नियुक्ति लोगों को आश्चर्य में डाल रही है। रबींद्र राय को हटा कर उनके स्थान पर आदित्य साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

आदित्य साहू को पूरा भरोसा है कि आगे वही पूर्णकालिक अध्यक्ष बनेंगे।उनका कहना है कि जेपी नड्डा पहले कार्यकारी अध्यक्ष बने।बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।उसी तरह झारखंड में भी ऐसा ही होगा। आदित्य साहू पिछड़ी जाति वर्ग से आते हैं। पार्टी ने उन्हें बिहार चुनाव के मद्देनजर कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इससे संदेश जाने की बात हो सकती है।

वैसे राजनीतिक विश्लेषक यह भी मानते हैं कि झारखंड भाजपा में यह नियुक्ति बिहार चुनाव के मद्देनजर बहुत महत्वपूर्ण नहीं है। इससे कहीं ज्यादा नकारात्मक संदेश बिहार में फारवर्ड क्लास में जाएगा।रबींद्र राय को जिस प्रकार से हटाया गया वह असर डाल सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा दस अक्टूबर तक होने की संभावना जताई जा रही है।

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए मनीष जायसवाल, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा के नाम की चर्चा थी। पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास के नाम की भी चर्चा थी। लेकिन आदित्य साहू को ही पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। चूंकि झारखंड में संगठनात्मक चुनाव अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा ना तो कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। ऐसे में पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता था। इसलिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी के प्रमुख लोगों के अनुसार सांगठनिक प्रक्रिया पूरा होने के बाद आदित्य साहू को ही पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया जाएगा।

Found this article helpful? Share it:

Share: