PostNxt - Breaking News
Advertisement

आदित्य साहू को महामंत्री पद से हटाकर कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, जानिए क्या है राज

postnxt

postnxt

Oct 03, 2025 · 2:38 PM
Share:
आदित्य साहू को महामंत्री पद से हटाकर कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, जानिए क्या है राज
Advertisement

रांची : झारखंड भाजपा में एक नियुक्ति की गई है। कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर आदित्य साहू की नियुक्ति की गई है।वे पहले महामंत्री थे। आदित्य साहू के नाम की चर्चा प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए हो रही थी। आदित्य साहू को रबींद्र राय के स्थान पर नियुक्त किया गया है।

रबींद्र राय की नियुक्ति पिछले विधानसभा चुनाव से पहले की गई थी। उन्हें हटा दिया गया है। झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने बधाई दी है। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। महानगर भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी में कब किस कार्यकर्ता को क्या दायित्व मिल जाएगा,यह कहा नहीं जा सकता है। आदित्य साहू ने आगे कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जो दायित्व दिया है वह शिरोधार्य है।एक छोटे से कार्यकर्ता को यह सम्मान दिया गया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: