PostNxt - Breaking News
Advertisement

postnxt

postnxt

Jul 03, 2024 · 4:04 PM
Share:
Advertisement

रांची- झारखंड में सत्ता परिवर्तन हो रहा है.तीसरी बार वे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.जेल से निकलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं.इस संबंध में उनके आवास पर बैठक बुलाई गई जिसमें सत्ता पक्ष के सभी विधायक शामिल रहे.वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सामने हेमंत सोरेन के प्रति विश्वास व्यक्त किया गया.चंपाई सोरेन बहुत खुश नहीं दिखे .पार्टी के अंदर भी इस तरह निर्णय कझ लेकर अलग अलग विचार दिख रहे हैं. बीच बैठक से चंपाई सोरेन निकल गए. पिछले 28 जून को हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने जमानत दी थी वह कोटवार जेल में ईडी के केस में बंद थे.उन पर जमीन घोटाला का आरोप था.

Found this article helpful? Share it:

Share: