PostNxt - Breaking News
Advertisement

BREAKING: पलामू में तेज रफ्तार कार ने 17 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

postnxt

postnxt

Aug 29, 2023 · 10:57 AM
Share:
BREAKING: पलामू में तेज रफ्तार कार ने 17 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Advertisement

पलामू में तेज रफ्तार कार ने 17 लोगों को रौंदा, 3 की मौत. यह घटना चैनपुर थाना अंतर्गत बरांव गांव में हुई है. घरेलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात शाहपुर- गढ़वा मार्ग पर तेज रफ्तार करने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंद दिया. इनमें से तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश पलामू पुलिस को दिया है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.गंभीर रूप से घायल लोगों को पलामू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इस घटना में कर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.चालक के भी घायल होने की सूचना है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने भी पलामू में हुए इस हादसे पर शोक जताया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: