PostNxt - Breaking News
Advertisement

postnxt

postnxt

Dec 03, 2023 · 11:46 PM
Share:
Advertisement

नई दिल्ली- राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता हासिल कर ली है.मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार को बनाए रखने में सफल रही है.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किए गए हो लेकिन उनके शासनकाल में हुए कामकाज और खास तौर पर महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाओं का बड़ा लाभ हुआ है.राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उसे सत्ता हासिल हो गई है.यहां कांग्रेस को भाजपा ने हराया है.

‌‌‌ राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कांग्रेस के द्वारा चुनाव के मध्य नजर घोषणा पत्र में किए गए वायदे पर इन राज्यों के मतदाताओं ने भरोसा नहीं किया है वहीं भाजपा के घोषणा पत्र पर विश्वास करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर भाजपा को मतदाताओं ने आशीर्वाद दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित जीत के जश्न और आभार कार्यक्रम में कहा कि तीनों राज्यों के मतदाताओं ने उनकी गारंटी युक्त बातों पर मोहर लगाई है.प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने जो भी वादा किया है उसे वह पूरा करेंगे.अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि यह हैट्रिक चुनाव परिणाम 2024 के हैट्रिक की गारंटी देता है.

इस जीत पर झारखंड बीजेपी कार्यालय में खूब आतिशबाजी हुई,मिठाइयां बांटी और पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में झारखंड से पार्टी के बहुत सारे नेता और कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में गए थे. भाजपा नेताओं की रणनीति और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से छत्तीसगढ़ में उम्मीद से कहीं अच्छा प्रदर्शन हुआ और यहां भूपेश बघेल की सरकार सत्ता से बाहर हो गई. छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस बहुत आत्मविश्वास में थी. राजस्थान में पार्टी की अंदरूनी कला कांग्रेस की हार का कारण बनी. इसके अलावा राजस्थान की यह परंपरा रही है कि एक बार जिसकी सरकार बनती है तो फिर दूसरी बार वह रिपीट नहीं होती है.मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के कामकाज पर वहां के मतदाताओं ने जबरदस्त मोहर लगाई. कमोवेश या लग रह रहा है कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहेगा.तीन राज्यों के बेहतरीन चुनाव परिणाम से इस बात की संभावना बन रही है.झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह सफलता मिली है.

जानकारों का मानना है कि इन तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में महिला और युवाओं ने भाजपा का साथ दिया है. महिलाओं के लिए संसदीय चुनाव में 33% आरक्षण संबंधी कानून को भी एक कारण माना जा रहा है.इसके अतिरिक्त कांग्रेस सरकार की नाकामियों ने भी भाजपा की ओर लोगों का रुझान बनाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेसी नेताओं की अवांछनीय टिप्पणी भी लोगों को अच्छी नहीं लगी है.

Found this article helpful? Share it:

Share: