PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

PM मोदी ने माहौल बना दिया,जानिए कैसे

postnext

postnext

Nov 15, 2023 · 1:20 AM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

*PM मोदी ने माहौल बना दिया, जगह छा गए प्रधानमंत्री*

रांची – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर की रात रांची पहुंचे एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन, सीएम हेमंत सोरेन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी, आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो प्रमुख रूप से उनका स्वागत किए.

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक बनाए गए 10 स्थान पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने सभी स्थानों पर थोड़ा रुक कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर प्रशासन के द्वारा भरपूर तैयारी की गई थी.भाजपा नेताओं ने भी अपने स्तर से प्रधानमंत्री के स्वागत की व्यवस्था की थी. हिनू चौक, बिरसा चौक के बाद अरगोड़ा, भाजपा प्रदेश कार्यालय, हरमू चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज, रातू रोड चौराहा और राजभवन के समीप मछली घर पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा का उनका स्वागत किया. पूरा माहौल मोदीमय बन गया. भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं में मोदी- मोदी के नारे लगाए.

Found this article helpful? Share it:

Share: