PostNxt - Breaking News
Advertisement

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर आखिर क्या हो रहा है जानिए

postnxt

postnxt

Nov 07, 2023 · 12:04 AM
Share:
Advertisement

*पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा हुई रेस, जानिए विस्तार से*

रांची- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को झारखंड आ रहे हैं.भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर वे खूंटी जिले के उलिहातू में जन्मस्थली पर धरती आबा को श्रद्धांजलि देंगे. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी रेस हो गई है.सोमवार को खूंटी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रमुख रूप से शामिल हुए.इसके अलावा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा और प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी मौजूद रहे.
प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर खूंटी के उलिहातू पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देंगे. उसके बाद खूंटी शहर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. जनसभा की सफलता के लिए खूंटी जिले से जुड़े पांच लोकसभा क्षेत्र के 10 जिलों के महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक सोमवार को आयोजित हुई.बड़ी संख्या में लोगों को जनसभा में लाने के विषय पर चर्चा हुई. रांची खूंटी लोहरदगा पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के लोग जनसभा में पहुंचेंगे.

Found this article helpful? Share it:

Share: