PostNxt - Breaking News
Advertisement

रघुवर दास को ओडिशा के राज्यपाल का दायित्व क्यों दिया गया

postnxt

postnxt

Oct 18, 2023 · 11:14 PM
Share:
Advertisement

*रघुवर दास को राज्यपाल नियुक्त करने के पीछे का कारण जानिए*

रांची: 5 साल तक झारखंड में सरकार का नेतृत्व करने वाले तेज दरबार रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. रघुवर दास को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया था. लेकिन अब वह एक राज्य के राज्यपाल बने हैं.

*5 साल तक मुख्यमंत्री के रूप में काम किया*

झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास ने 5 साल तक काम किया. विकास के कार्य पर उनका अधिक फोकस रहा. कुछ कठोर निर्णय लेने के लिए भी वे जाने जाते रहे हैं.
ब्यूरोक्रेसी पर उनका अपना कड़ा प्रभाव रहता था. इससे पहले भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. अलग राज्य झारखंड बनने के बाद वह पहली सरकार में भी मंत्री रह चुके थे. लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक आबोहवा उनके पक्ष में नहीं रही जिस कारण से वह अपनी सीट तो हार ही गए और भाजपा नेतृत्व वाली सरकार भी सत्ता से बाहर हो गई.
हर के कई कारण बनाए जा सकते हैं.रघुवर दास थोड़े स्वभाव से भी अक्खड़ की किस्म के इंसान हैं. जिद्दी स्वभाव की वजह से भी कई ऐसे निर्णय प्रतिकूल चले गए. रघुवर दास और सरयू राय के बीच छत्तीस का संबंध सभी को पता है. जानकारी यह भी मानते हैं कि सरयू राय का टिकट काटने की वजह से विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए अच्छा संदेश नहीं गया. सरयू राय के हाथों रघुवर दास चुनाव हार गए.
कई विधानसभा सीटों पर भी टिकट बंटवारा में गलत निर्णय हुआ जिस कारण से पार्टी को सीटों का नुकसान हुआ और वह सत्ता से बाहर हो गई.

*झारखंड की राजनीति से दूर हो गए रघुवर दास*

राज्यपाल बनने के बाद से अब उनकी भारतीय जनता पार्टी में सक्रियता नहीं रहेगी. अब वे लाट साहब बन गए हैं. झारखंड की राजनीति में भाजपा के पहले में बाबूलाल मरांडी के आने के बाद यह समझ जा रहा था कि अब पार्टी का भविष्य बाबूलाल मरांडी के साथ जुड़ गया है. बाबूलाल मरांडी के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव से अधिक महत्वपूर्ण झारखंड विधानसभा का चुनाव है. इस चुनाव में पार्टी का बेहतरीन प्रदर्शन कर उसे सत्ता में लाने की जवाब दे ही बाबूलाल मरांडी के ऊपर फिक्स हो गई है. रघुवर दास के झारखंड की राजनीति से बाहर चले जाने से उनकी राह अब और अच्छी हो गई है. राज्यपाल नियुक्त होने पर रघुवर दास को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत अन्य नेताओं ने बधाई दी है.

Found this article helpful? Share it:

Share: