PostNxt - Breaking News
Advertisement

10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन

postnxt

postnxt

Aug 27, 2024 · 9:49 PM
Share:
Advertisement

*10 IPS अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन, जानिए किन जिलों के SP बदले गए*

रांची- झारखंड विधानसभा चुनाव जल्द होने वाला है इसलिए राज्य सरकार ने अपने हिसाब से आईपीएस अधिकारियों का तबादला और प्रतिस्थापन किया है कई जिलों के एसपी बदले गए हैं 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादला की अधि सूचना जारी की गई है.

*जानिए किन जिलों के एसपी बदले गए हैं*

गृह विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अंजनी कुमार झा को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग का उपनिदेशक बनाया गया है.निधि द्विवेदी को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है.अंजनी अंजन को लातेहार से हटाकर एसीबी में एसपी बनाया गया है.वहीं दीपक कुमार शर्मा को गिरिडीह से हटाकर एस सी कर बी का एसपी बनाया गया है.अमित कुमार सिंह को साहिबगंज का नया एसपी यानी पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
इसके अलावा अमिनेश नैथानी को गोड्डा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.गोड्डा से तबादला कर नाथू सिंह मीणा को एस आई बी विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है.डॉ विमल कुमार को गिरिडीह का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.वहीं मनीष टोप्पो को विशेष शाखा में एसपी बनाया गया है. कुमार गौरव को लातेहार का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. अधिसूचना के अनुसार जिन आईपीएस अधिकारियों का पदस्थापन नहीं किया गया हैउन्हें पुलिस मुख्यालय रांची में योगदान देने को कहा गया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: