PostNxt - Breaking News
Advertisement

हेमंत सोरेन पर वादाखिलाफी का आरोप, जानिए क्यों नग्न हो गये लोग

postnxt

postnxt

Nov 07, 2023 · 9:16 PM
Share:
Advertisement

*JMM दफ्तर को घेरने नग्न होकर पहुंचे, जानिए*

रांची- सत्ताधारी दल के खिलाफ विरोध और गुस्सा मंगलवार को देखने को मिला.चार महीने से अधिक‌ समय से अपनी लंबित मांगों को लेकर पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है.रांची में 124 दिन से हजारों पंचायत स्वयं सेवक संघ के लोग धरने पर बैठे हैं.आजतक किसी ने इनकी सुध नहीं ली.आखिर जब तक गए तो अब नग्न होकर हरमू स्थित झामुमो दफ्तर घेरने पहुंच गए.इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में पंचायत स्वयं सेवक शामिल है.

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार जब सत्ता में आई थी तो इनके मेनिफेस्टो में बताया गया था कि सरकार बनने के बाद उनकी मांग को पूरा कर दिया जाएगा.लेकिन सत्ता में आने के बाद कोई सुनने वाला नहीं है.हम 124 दिनों से राजभवन के पास बैठे है.सरकार में शामिल एक विधायक या कोई प्रतिनिधि भी उनसे मिलने नहीं पहुंचा. 2019 में बड़े-बड़े वादे करने वाले , लोग आज गुमशुदा हो गए हैं.वे नींद में सो गए हैं.इसलिए उन्हें जगाने क्या प्रयास किया जा रहा है.वे लोग बेहतरीन काम कर रहे थे लेकिन राज्य के हेमंत सरकार ने उन्हें काम से हटा दिया.

उन्होंने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो 15 तारीख को आत्म दाह और पूरी तरह से नग्न होकर सड़क पर उतरेंगे.हेमंत सरकार सिर्फ आश्वासन देती है.काम पूरा नहीं करती है.हमारी बस इतनी सी मांग है कि समायोजन और मानदेय दे.लेकिन इसे भी पूरा नहीं कर पा रही है. प्रदर्शन कार्यो ने यह भी आरोप लगाया कि यह सरकार युवाओं के सहयोग से बनी थी और झारखंड के युवा बहुत उत्साहित होकर इस सरकार को बनाने में अपना योगदान दिए थे लेकिन आज सबसे अधिक निराश है तो वह युवा वर्ग है.

Found this article helpful? Share it:

Share: