रांची – भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज एक बैठक हुई.वैसे तो इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को आना था लेकिन वे नहीं आ पाए.इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई.लोकसभा चुनाव संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारी इस बैठक में शामिल हुए.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जल्द ही सभी लोकसभा क्षेत्र में पार्टी का एक कार्यालय खुलेगा.मार्च महीने में विधानसभा बार भी कार्यालय खोला जाएगा.उन्होंने दावा किया कि सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी.
रांची लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट के दावेदार और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है.संगठन के विषय में बहुत कुछ नहीं बताया जा सकता है लेकिन इतना है कि अब लोकसभा स्तर पर माइक्रो लेवल की तैयारी शुरू होगी.उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बहुत अच्छा माहौल है.हमारा प्रयास है कि हम राजमहल और चाईबासा जैसी सीट पर भी जीत दर्ज करें.इसके लिए बूथ स्तर पर तैयारी की गई है. प्रदीप वर्मा ने आगे यह अभी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम बोलता है आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है देश की जनता जानती है कि किस प्रकार से हर मोर्चे पर प्रधानमंत्री ने काम किया है और अब तो 2047 के विकसित भारत की गारंटी के साथ हर क्षेत्र में काम हो रहा है. उन्होंने आ गई यह भी कहा कि उम्मीदवारों के नाम पर आला कमान निर्णय लेता है.सभी पहलुओं की समीक्षा कर प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए उचित उम्मीदवार दिया जाता है.
लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय में बैठक में क्या-क्या हुआ, महामंत्री प्रदीप वर्मा ने क्या कहा
postnxt
Feb 12, 2024 · 8:55 PM
Promoted Story
Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks
Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.
